Saturday, October 24th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से घायल 5 श्रद्धालुओं का हालचाल जानने पहुँचे वन मंत्री रावत

भोपाल

वन, पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के छिमछिमा हनुमान जी महाराज के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने पर विजयपुर सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर रावत ने उनका हालचाल जाना। मंत्री रावत ने चिकित्सालय में चिकित्सकों को निर्देश दिये कि इनका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर इन्हें आगे रिफर किया जाये। उन्होंने इनका इलाज ठीक से करने के लिये कहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय