Friday, October 23rd, 2026

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का चारामा में कार्यकतार्ओं ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गुरुवार को कांकेर के एकदिवसीय दौरे पर है, मंत्री श्री भगत कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगत के चारामा पहुँचते ही रेस्ट हाउस में कार्यकतार्ओं ने उनका आत्मिय स्वागत किया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री श्री भगत से चर्चा की। भगत कांकेर के कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य योजनाओं में वितरण फोर्टिफाइड चावल के प्रचार-प्रसार के संबंध में कार्यशाला आयोजन में शामिल होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय