Monday, October 26th, 2026

उड़नदस्तों ने परीक्षा हॉल से 387 स्टूडेंट्स धरदबोचा, यूनिवर्सिटी ने लिया एक्शन

भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर विराम लग गया है। द्वितीय से लेकर आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर 387 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इसमें दस विद्यार्थी ऐसे थे, जिनके जेबों में मोबाइल तक मिले हैं। उक्त विद्यार्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज कर दिए गए हैं। अब आरजीपीवी उनकी परीक्षाओं को निरस्त करेगा।

आरजीपीवी के अध्यादेश के मुताबिक नकल करने वाले विद्यार्थी की सेमेस्टर परीक्षा निरस्त होती है। वर्तमान में खत्म हुई परीक्षाओं में शामिल 387 विद्यार्थियों की एक-एक सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त होंगी। क्योंकि उक्त विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए पकड़े गए हैं।  उनके खिलाफ नकल प्रकरण बनाने के बाद उनकी नकल की पर्ची और उत्तरपुस्तिका को आरजीपीवी भेज दिया है। उक्त विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरजीपीवी ने फाइल तैयार कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के साथ उनके नकल प्रकरण को उजागर करते हुए उनकी परीक्षा निरस्त की जाएगी।

चैकिंग में जेबों से निकले मोबाइल
आरजीपीवी ने हरेक परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से एक, दो और तीन पर्यवेक्षक नियुक्त कि, हैं। उनकी निगाहों से बचने के बाद भी नकलची परीक्षा हाल तक नकल सामग्री ले जाते हैं। ऐसे नकलचियों को पकड़ने के लिये तीन उडनदस्ते बनाए गए हैं। उडनदस्तों ने दस विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में चैकिंग के दौरान उनकी जेबों से मोबाइल बरामद किए।

अब हिंदी में भी स्टूडेंट्स कर सकेंगे इंजीनियरिंग
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से विद्यार्थी अब अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) ने आरजीपीवी को नोडल सेंटर बनाया है। आारजीपीवी ने प्रथम वर्ष के लिए सभी पाठ्यक्रमों की किताबों का अनुवाद करा लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय