Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ में सेलिब्रेशन मैरिज लॉन के चौथे माले पर लगी आग, मची चीख पुकार

 लखनऊ

लखनऊ में वजीरगंज स्थित सेलिब्रेशन मैरिज लॉन के चौथे माले पर मंगलवार सुबह आग लग गई। आग देख तीसरी माले पर चल रहे गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया। हॉस्टल में मौजूद 30 से 40 लड़कियां चीख पुकार मचाने लगी। सूचना पर चौक फायर स्टेशन से पहुंची तीन दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने सभी को सही सलामत नीचे उतार लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सेलिब्रेशन मैरिज लॉन के चौथे माले से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग की लपट देख तीसरी माले पर गर्ल्स हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई। कमरे का दरवाजा पीटकर सभी एक दूसरे को जगाने लगी। पहले तो वहां मौजूद लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख दमकल और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने हॉस्टल में मौजूद लड़कियों को जीने के रास्ते नीचे उतर कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

फोर्थ फ्लोर पर आज सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिस के तीसरे तल पर गर्ल्स हॉस्टल था जिसमें करीब 29 से 40 लड़कियां रहती थी सभी को सकुशल बाहर निकाल कर आग को बुझाया गया है समय रहते फायर स्टेशन चौक की 3 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थी इसकी वजह से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और सभी 30 से 40 लड़कियों को सकुशल बाहर निकाला गया है

 

 

#वजीरगंज स्थित सेलिब्रेशन मैरिज लॉन

Source : Agency

पाठको की राय