Wednesday, October 21st, 2026

एडवेंचर लवर्स के लिए फॉरसिथ ट्रेल रन होगा अनोखा अनुभव:प्रमुख सचिव शुक्ला

भोपाल

"फॉरसिथ ट्रेल रन" एडवेंचर लवर्स को पहली बार सतपुड़ा के घने जंगलों को ट्रेल रन के माध्यम से अनुभव करने अवसर देगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन विभाग की यह पहल एडवेंचर लवर्स के लिए अनोखा अनुभव होगी। देश के एडवेंचर प्रेमी जंगल में ट्रैकिंग एवं कैंपिंग और सॉफ्ट एडवेंचर का अनुभव तो करते ही हैं, अब ट्रेल रन के माध्यम से भी मध्यप्रदेश के जंगलों को एक्सप्लोर कर सकेंगे। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस नवाचार का मुख्य उद्देश प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा "फॉरसिथ ट्रेल रन" का आयोजन 12 फरवरी 2022 को पचमढ़ी होशंगाबाद में किया जा रहा है। यह सिंगानामा से शुरू होकर बाइसन लॉज पचमढ़ी पर समाप्त होगी। इस  ट्रेल रन में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, विदिशा एवं इंदौर के रनर्स प्रतिभागिता कर रहे है। यह सभी एक दिन में 30 से 40 कि. मी का जंगल रन पूरा करेंगे।  ट्रेल रन का आयोजन  moustache escapes, जयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें सभी सुरक्षात्मक गाइड लाईन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा

 

#एडवेंचर लवर्स

Source : Agency

पाठको की राय