Thursday, October 22nd, 2026

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की जताई उम्मीद 

 नई दिल्ली 
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले मिले 20 दिनों के बायो-बबल ब्रेक में दौरान पंत फुटबॉल और विंबलडन मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। जिसके बाद वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे और इस समय पंत होम आइसोलेशन में हैं। कोविड पॉजिटिव होने की वजह से पंत भारतीय टीम के साथ डरहम भी नहीं गए हैं। 
 
गुरु रंधावा ने पंत अपने ट्विटर पर लिखा, 'ऋषभ पंत भाई के जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ भाई। गॉड ब्लेस यू।' इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आरपी सिंह ने भी पंत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ट्वीट किया था। हरभजन ने लिखा, 'आप जल्द ठीक हो जाओ चैंपियन।' वहीं, आरपी सिंह ने पंत को लेकर लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत आप जल्दी से ठीक हो जाओ। कोविड 19 से निपटने वाले सभी लोगों के लिए यह कठिन समय है, इसलिए कृपया खिलाड़ियों को कठोरता से जज ना करें। उन्हें हमारे सपोर्ट की जरूरत है।'  

 

#ऋषभ पंत

Source : Agency

पाठको की राय