Sunday, October 25th, 2026

नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 37 जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित

धमतरी
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के 37 पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विनोद सेवनलाल चन्द्राकर द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव के शहीद निरीक्षक विनोद कुमार ध्रुव, ग्राम बरबांधा के देवनाथ नागवंशी, उपनिरीक्षक कोमल साहू के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी तरह ग्राम सातबहना के प्रधान आरक्षक सियाराम ध्रुव, ग्राम पदमपुर के शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के देवनाथ नाग, गट्टासिल्ली के महावीर मरकाम, ग्राम-मल्हारी के विरेन्द्र सोम, दानीटोला वार्ड धमतरी के चंद्रशेखर रंगारी तथा ग्राम कोकड़ी के प्रधान आरक्षक नकुल ध्रुव के परिजनों को सम्मानित किया गया। लाईनपारा नगरी के शहीद आरक्षक हेमन्त सोम, पुरानी बस्ती नगरी के धर्मेन्द्र साहू, गागरा के संतोष कुमार नेताम, सिंगपुर (कमईपुर) के राधेश्याम नागवंशी, ग्राम-सांकरा के नोहरू राम नेताम, ग्राम-संबलपुर के नारायण सोरी, नारधा के ललित दीवान, बाजारपारा नगरी के प्यारेलाल सोम, छिपली के खिलावन बिसेन, ग्राम-फरसियां के रतनलाल मरकाम एवं ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इसी तरह ग्राम-पोड़ागांव, सिहावा के शहीद आरक्षक विजय सूर्याकर, ग्राम-सेमरा के धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के रामेश्वर ध्रुव, नगरी के अमजद खान, पण्डरीपानी के खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम-मारगांव के छबिलाल कांशी, ग्राम-भीतररास के नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम-भैंसासांकरा के आदित्य साहू, कौहाबाहरा के निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के टिकेश्वर कुमार ध्रुव तथा ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक तीला राम ठाकुर और ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक कैलाश नेताम के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम-अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. तीरण सिंह मांझी के परिजनों को सम्मानित किया गया।

 

#Families

Source : Agency

पाठको की राय