Friday, October 23rd, 2026

पर्यावरण प्रबंधन पी.जी. डिप्लोमा कोर्स के लिये आवेदन आमंत्रित

भोपाल

एप्को इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनवायरमेंट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम 2021-22 के लिये 25 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सामान्य श्रेणी के आवेदक का स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग का 45 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदक की आयु 31 दिसम्बर, 2021 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। सामान्य वर्ग के आवेदक के लिये पाठ्यक्रम शुल्क 25 हजार और आरक्षित वर्ग के लिये 15 हजार निर्धारित की गई है। आवेदन-पत्र के साथ एक हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिये www.epco.mp.gov.in या www.climatechange.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

#पी.जी. डिप्लोमा

Source : Agency

पाठको की राय