Thursday, October 22nd, 2026

ENGW vs INDW: स्नेह राणा ने रचा इतिहास, एक पारी में चार विकेट और 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में चार विकेट लेने वाली और 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही, यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की चौथी खिलाड़ी हैं। 16 जून को शुरू हुए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने नै विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाए थे। स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, भारतीय टीम की दूसरी पारी में स्नेह राणा ने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया। वह अभी नॉटआउट हैं और खबर लिखे जाने तक 153 गेंदों में 76 रन बनाकर खेल रही हैं। अभी तक अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए हैं।

स्नेह राणा (नाबाद 80) के अर्धशतक से भारत ने शनिवार को चौथे और अंतिम दिन इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ कराया। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी और मेजबानों ने उसे फॉलो ऑन दिया। भारत ने अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 344 रन बनाकर ड्रॉ कराया। इसमें स्नेह और तानिया भाटिया (नाबाद 44 रन) के बीच नौंवे विकेट के लिये भारत की 104 रन की रिकार्ड साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई।

 

#ENGW vs INDW

Source : Agency

पाठको की राय