Tuesday, October 20th, 2026

उचित मूल्य की दुकानो में ईकेवाईसी का अभियान 28 नवम्बर तक चलाया जाएगा

डिंडौरी
संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि  शासकीय उचित मूल्य की दुकान से संबंधित परिवार के न्यूनतम एक सदस्य का मोबाइल नंबर तथा प्रति सदस्य की ईकेवाईसी हेतु 28 नवम्बर 2022 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पात्र उपभोक्ता परिवार अपने परिवार के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर एवं परिवारों के सभी सदस्यों की ईकेवाईसी समीपस्थ राशन दुकान की पीओएस मशीन पर करा सकते हैं। जिससे उन्हें राशन प्राप्ति में असुविधा न हो तथा प्रति परिवार के मोबाइल नंबर दर्ज होने से उन्हें मिलने वाले राशन की सही मात्रा की जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से मिल सके। इस अभियान में कालाबाजारी की रोकथाम एवं पीडीएस वितरण की पारदर्शिता को देखते हुये ईकेवाईसी कराना जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी पात्र परिवारों एवं सदस्यों से अपील की है कि अपने समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ईकेवाईसी तथा मोबाइल सीडिंग का कार्य 28 नवम्बर 2022 तक कराना अनिवार्य है।

 

Source : Agency

पाठको की राय