Wednesday, October 21st, 2026

सागर कटनी रेलखंड की गिरवर स्टेशन के नजदीक भारी बारिश के चलते पटरियों पर मिट्टी का मलबा

सागर

सागर जिले की रेलवे स्टेशन गिरवर के आगे रेलवे ट्रैक पर भारी बारिश के चलते पटरियों पर मिट्टी मलवा आ गया। इस कारण रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि इस रेलखंड पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है, जिसके लिए खोदी गई मिट्टी का मलबा बारिश के पानी में बहकर पटरियों पर पहुंच गया और यह हालात बन गए।

रेलवे के कर्मचारी मलवा हटाने में जुटे हुए हैं। एक पटरी को चालू कर दिया गया है, लेकिन उस पर भी अभी पानी भरा हुआ है। वहीं दूसरी पटरी पर अधिक मलवा आ जाने के कारण अभी बंद है, जिसका मलवा हटाने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि कुछ समय बाद रेल यातायात सामान्य हो सकेगा।

 

 

#railway

Source : Agency

पाठको की राय