Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मोतिहारी में ड्राइवर ने चलती ट्रेन रोकी, मानसिक विक्षिप्त लड़की का आधे घंटे चला ड्रामा

मोतिहारी.

मोतिहारी के रेलवे ट्रैक पर एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ड्रामा ऐसा किया कि वह लड़की रेलवे ट्रैक पर सो गई, जिस वजह से बहुत देर तक ट्रेन रुकी रही। काफी कोशिश के बाद उसे रेलवे पटरी से हटाया जा सका और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो सकी। मामला चकिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल का है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 15556 नंबर की लोकल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र के लिये जा रही थी। इसी दौरान पावर हाउस के पास समपार संख्या 136 के पास  रेल ट्रेक के बीच एक लड़की लेटी हुई थी। इसके पीठ पर पिठू बैग था। ट्रेन चालक लड़की को देखकर ट्रेन को रोक दिया और इंजन से उतर कर लड़की वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन वह लड़की न तो कुछ बोल रही थी और न ही रेलवे ट्रेक से हट रही थी। यहां भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। फिर लड़की को खोजते हुए उनके परिजन भी वहां पहुँच गये और उसे ले जाने लगे, लेकिन लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और फिर उसके घर की महिला ने उसे रेलवे पटरी से जबरन हटाया और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल पड़ी।

युवती की पहचान करने में जुटी रेलवे पुलिस
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन चालक की तत्परता से लड़की की जान बच गई। लड़की आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक के बीच सो गई थी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा की वजह से काफी देर तक चकिया आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकी रही। लड़की बार-बार ट्रेन से कटने के लिए लोगों से अपना हाथ छुड़ा रही थी। लेकिन स्थानीय महिलाओं ने इसको जकड़ लिया तब जाकर ट्रेन खुल सकी। चालक ट्रेन को रोक कर छात्रा को लाइन से हटाने की कोशिश करता रहा पर छात्रा लाइन से हटने को तैयार नही थी तब कुछ स्थानीय महिलाओं ने उक्त छात्रा को जबरदस्ती लाइन से हटाया।इस क्रम में यह छात्रा इन महिलाओं से भी उलझ पड़ती थी। जब महिलाओं ने इस लड़की को खरी-खोटी सुनाने लगी। लड़की बार-बार कह रही थी कि भागो, तुमलोग कौन हो मुझको हटाने वाले। वह इन महिलाओं से कह रही थी कि मैं तुमसे ज्यादा समझदार हूं। इसके बर्ताव और एक्टिविटी को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। उक्त लड़की को पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा है और इसकी पहचान कर रही है।

 

#Bihar-Motihari#girl drama on rail line#Driver train stopped

Source : Agency

पाठको की राय