Tuesday, October 20th, 2026

सलमान खान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टाइटल होगा बियॉन्ड द स्टार सलमान खान

सलमान खान की इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस सुपरस्टार अभिनेता पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनने वाली है। अब जानकारी सामने आ रही है कि सलमान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टाइटल बियॉन्ड द स्टार सलमान खान रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सलमान की जर्नी को फिल्माया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री सलमान के सुनहरे सफर को दिखाएगी। सुनने में आ रहा है कि वह इस सीरीज के निर्माण की जिम्मेदारी खुद संभालेंगे। सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की एक दिग्गज कंपनी के लिए सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण सलमान खान फिल्म्स, विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सौजन्य से किया जाएगा। सुपरस्टार सलमान के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले उनके परिवार, सह-कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को इसमें फिल्माया जाएगा। खबरों की मानें तो अभिनेता सलमान ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ डील साइन कर ली है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय