Friday, October 23rd, 2026

भोजपुर और नवादा के डीएम-एसपी हटाए, चुनाव आयोग के निशाने पर बिहार के 6 आईएएस-आईपीएस अधिकारी

पटना.

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने बिहार के संवेदनशील दो जिलों के डीएम और एसपी को हटा दिया है. लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के डीएम व एसपी को हटा दिया है. निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग लगातार एक्शन ले रहा है. चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के डीएम-एसी को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है.

दोनों अधिकारियों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है. आयोग ने भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव और नवादा के डीएम आशुतोष वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को पद से मुक्त कर दिया है. चुनाव आयोग ने चारों अधिकारियों को हटाने के साथ ही आम चुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह की चुनावी ड्यूटी में इन्हें लगाने पर रोक लगा दिया है. सरकार की तरफ से जल्द ही चुनाव आयोग को 6 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी, उसमें से दोनों जिले के लिए डीएम और एसपी चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किया जाएगा.

 

#DM-SP removed

Source : Agency

पाठको की राय