Thursday, October 22nd, 2026

जरूरतमंदों के बीच बांटे घरेलू सामान, व्हील चेयर भी दी

भिलाई
लीनेस क्लब के सदस्यों ने जवाहर नगर अटल आवास जाकर घर की जरूरतों का सामान, कपड़े एवं अन्य सामान का वितरण किया। वरिष्ठ सदस्य तृप्ता कौर कैम्बों ने बताया कि लीनेस क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। इसी सिलसिले में निर्धन बस्ती में जाकर कपड़े, घर का सामान व बरतन आदि दिए गए। यहां निवासरत एक नि:शक्त को व्हील चेयर भी दी गई। इन सामानों को हासिल कर यहां के लोगों ने क्लब के प्रति आभार जताया।अध्यक्ष लीनेस सीमा यादव, सह सचिव लीनेस नंदिनी हिवसे एवं कोषाध्यक्ष लीनेस रीता कुखरानिया ने बताया कि समाज सेवा की इस कड़ी में फील फाउंडेशन में 4 सीलिंग पंखे भी प्रदान किए गए। अध्यक्ष लीनेस सीमा यादव ने बताया कि यह सेवा कार्य लीनेस क्लब के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से किए जाते हैं। एरिया अधिकारी लीनेस नीलिमा दीक्षित ने बताया कि सेवा का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। इन कार्यों में डिस्ट्रिक्ट सहसचिव सुषमा उपाध्याय का भी मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। साथ ही उर्मिला टावरी, अनु विनायक, नूतन गंधोक, करूणा बंसल, उज्ज्वला सिंहल, माला पोपली, नीता गुप्ता, स्नेह गुप्ता,ऊषा अग्रवाल एवं शक्ति धरणी का सहयोग रहा।

 

#wheel chair

Source : Agency

पाठको की राय