Monday, October 26th, 2026

नगरीय निकायों के उप यंत्रियों की सीआर लिखी जाएगी ऑनलाइन

भोपाल
राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा एवं नगर पालिक निगम सेवा के नगरीय निकायों में पदस्थ उप यंत्रियों की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) अब ऑनलाइन लिखी जाएगी। वि.क.अ. सह आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि गोपनीय चरित्रावली इएचआरएमएस (eHRMS) पोर्टल पर लिखने की प्रक्रिया और चैनल निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने संबंधितों को निर्धारित समय-सीमा में गोपनीय चरित्रावली लिखने के निर्देश दिये हैं।

 

 

#सीआर लिखी ऑनलाइन

Source : Agency

पाठको की राय