Thursday, October 22nd, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र और डेटॉल डालकर विधानसभा को किया साफ

कर्नाटक
कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है। इस बीच सोमवार को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की विधानसभा के परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने गोमूत्र औ डेटॉल डालकर उसे साफ किया। साथ ही नई सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त होने की बात कही। मामले में कांग्रेस नेता संकेत येनागी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने काफी भ्रष्टाचार किया था। ऐसे में वो लोग गोमूत्र डालकर विधानसभा को शुद्ध कर रहे। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि प्रशासन शुद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त हो। नई सरकार सभी की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 डीके शिवकुमार ने किया था वादा दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां पर उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया, लोग उससे परेशान हो गए हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही गोमूत्र और डेटॉल से विधानसभा को साफ करेगी।

कर्नाटकम में एक गरीब अनाथ को जनता ने जिताया, देखिए विधायक प्रदीप ईश्वर की कहानी 135 सीटों पर जमाया कब्जा आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस ने कर्नाटक में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां पार्टी को 135 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी 66 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं जेडीएस ने खाते में 19 सीटें गई हैं। शनिवार को शपथग्रहण वहीं दूसरी ओर शनिवार को कर्नाटक सरकार का शपथग्रहण समारोह हुआ, जहां वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सीएम पद की शपथ ली, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बने। दोनों के अलावा 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। अब मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी में चर्चा हो रही।
 

 

#गोमूत्र और डेटॉल डालकर विधानसभा

Source : Agency

पाठको की राय