Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका से मिले कमिश्नर, तेरापंथ प्रोफेशनल की मुख्य संरक्षक ने भी की सौजन्य भेंट

रायपुर।

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर एवं बिलासपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्य संरक्षक तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रायपुर के सुश्री रितु एस जैन ने सौजन्य भेंट की।

 

#Chhattisgarh#Governor raman Deka

Source : Agency

पाठको की राय