Thursday, October 22nd, 2026

90 प्रतिशत दिव्यांग शिव कुमार को प्रदान किया गया आरामदायक गद्दा एवं व्हीलचेयर

रायपुर

महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम नयापारा भलेसर,  पोस्ट आॅफिस कनेकेरा निवासी श्री शिव कुमार टांडेकर करीब 90 प्रतिशत दिव्यांग है। उनके पास का गद्दा कड़ा हो जाने के कारण उनकी बेड सोल की परेशानी बढ़ गई थी। साथ ही उन्हें व्हीलचेयर की भी आवश्यकता थी। उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखकर चरामेति फाउंडेशन ने उन्हें उपरोक्त दोनों जरूरी चीजें उपलब्ध करवा दी। संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि उपरोक्त सामग्री  इन्जी. मनहरण लाल साहू, वेदप्रकाश गोयल, अश्वनी तिवारी, महेंद्र चोपडा, विजय टांडेकर, मनीष टांडेकर की उपस्थिति एवं सहयोग से प्रदान की गई। श्री शिव कुमार सहित समस्त टांडेकर परिवार ने चरामेति फाउंडेशन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय