Tuesday, October 20th, 2026

CM का विमान खराब, सड़क मार्ग से जबलपुर पहुंचे

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विमान शुक्रवार को खराब हो गया। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा। सीएम नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए छिंदवाड़ा गए थे। यहां जन आशीर्वाद रैली में शामिल होने के बाद उन्हें जबलपुर जाना था। थोड़ी देर बाद बताया गया कि इमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर विमान खराब हो गया है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हुए। उनका विमान इमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर ही खड़ा है।

 

#CM का विमान खराब

Source : Agency

पाठको की राय