Friday, October 23rd, 2026

सीएम यादव ने की प्रदेशवासियों से अपील ‘लोकतंत्र के पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रुर करें’

 भोपाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी अपने संसदीय क्षेत्र में जहां जहां तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, अपने मताधिकार प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ये हर व्यक्ति का अधिकार है और ये सजग और ज़िम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है।

सीएम मोहन यादव ने की ये अपील

सीएम ने कहा कि ‘मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार होता है। वोट देना सजग और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक है। लोकतंत्र में निर्वाचन एक पर्व है, जिसमें अपने मत का उपयोग करना नागरिकों का कर्तव्य एवं अधिकार भी है। आज मध्यप्रदेश में चुनाव के तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

 मैं प्रदेश के अपने समस्त मतदाता भाई-बहनों से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में श्रेष्ठ जनप्रतिनि चयन के लिए वोट जरुर दें। लोकतंत्र में निर्वाचन एक पर्व है और इसमें मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी इसलिए अपने दायित्व का निर्वाह ज़रुर करें।

 

#CM Yadav

Source : Agency

पाठको की राय