मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल- 2022 खेलों में लॉन बाल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम द्वारा स्वर्ण पदक एवं टेबिल टेनिस में पुरूष टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रचकर देश को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है।
Source : Agency

पाठको की राय