Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और हरसिंगार के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में राम कॉलोनी रहवासी संघ के सदस्यों के साथ हरसिंगार, नीम और पीपल के पौधे लगाए। पौध-रोपण के साथ सभी ने श्रमदान भी किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।

पीपल पर्यावरण शुद्ध करता है और इसका धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व भी है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार हरसिंगार का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में होता है।

 

 

#नीम और हरसिंगार के पौधे लगाए

Source : Agency

पाठको की राय