Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, नीम और पारिजात के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में भोपाल की वैष्णो महिला उत्सव समिति सदस्यों के साथ बरगद, नीम और पारिजात के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। पारिजात को हरसिंगार भी कहा जाता है। यह उत्तम औषधि भी है।

 

 

#पारिजात के पौधे लगाए

Source : Agency

पाठको की राय