Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने कॉफी का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नासिक (महाराष्ट्र) के होटल ताज गेटवे परिसर में कॉफी का पौधा-रोपा। श्रीमती साधना सिंह और परिजन भी उपस्थित थे।

कॉफी की खेती के लिए छायादार जगह उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए 150 से 200 सेंटीमीटर वर्षा काफी मानी जाती है। कॉफी का पौधा 18 से 20 डिग्री तापमान पर विकसित हो जाता है। गर्मियों में अधिकतम 30 डिग्री और सर्दियों में न्यूनतम 15 डिग्री तापमान भी सहन कर सकता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि– “पौधे पर्यावरण और हमारे जीवन का सशक्त आधार हैं। आइये, हम सब मिलकर इस आधार को और सशक्त करें। पौधे लगाएँ और इनकी देखभाल करें।“

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय