Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबाल चैम्पियंशिप रविवार को

रायपुर
छग स्टेट पिकलबाल एसोसिएशन के द्वारा 24 अक्टूबर, रविवार को राज्य की प्रथम स्टेट चैम्पियंशिप का आयोजन यूनियन क्लब रायपुर में किया जा रहा है जिसमे राज्य के विभिन्न क्लबो, संस्थाओं एवं जिलों से लगभग 100 खिलाडि?ों के भाग लेने की संभावना है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश पिकलबाल एसोसिएशन का गठन हुआ जिसमें सरदार कमलजीत सिंह होरा अध्यक्ष एवं रूपेंद्र सिंह चौहान सचिव नियुक्त किये गए। छ:ग ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा को इंडियन पिकलबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य में इस खेल की शुरूआत सीआरपीएफ के अर्जुन सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से हुई। शेखावत ने प्रेस क्लब को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रेस क्लब ने अपने परिसर में एक पिकलबाल प्रेक्टिस के लिए कोर्ट उपलब्ध कराया। इस राज्य स्तरीय चैम्पियंशिप में अंडर 14 बालक एवं बालिकाओ के सिंगल्स व डबल्स, मेंस व वुमेंस ओपन सिंगल्स एवं डबल्स, मिक्स डबल्स एवं 45+सिंगल्स व डबल्स की प्रतियागिता आयोजित की जाएगी। जिसमें बस्तर, रायपुर, बिलासपुर संभाग सहित सभी क्लबो और संस्थाओ के खिलाडि?ों के भाग लेने की संभावना हैं।

उल्लेखनीय है कि यह खेल प्रदेश एवं देश के लिए नया है परंतु अमेरिका एवं यूरोप में सर्वाधिक लोकप्रिय खेलो में से एक खेल है जिसे प्रदेश में भी लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

#Championship

Source : Agency

पाठको की राय