Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवती से कई महीने दुष्कर्म, स्टेशन की मुलाकात में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि युवक दो वर्षों से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में रेलवे स्टेशन चांपा में रमाकांत पाटले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन के माध्यम से बात करने लगे। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि वह मार्केटिंग कंपनी महादेव ऐप में काम करता है। उसमें काम दिलाने की बात कही एक साथ काम करेंगे। इस बीच रमाकांत पाटले ने शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करते हुए कई बार संबंध बनाए। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और जहां भी बुलाने पर आने की धमकी देने लगा। सिटी कोतवाली में धारा 736 (2) N,506,450 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#Raped girl

Source : Agency

पाठको की राय