Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ : भाजपा के सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू, कांग्रेस शासन काल में थी बंद

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत मझगांव और रणवीरपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का स्टॉल लगाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझगाँव एवं रणवीरपुर में हितग्राहियों को भरा हुआ गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया। भाजपा की सत्ता आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिला है।

दरअसल, कबीरधाम जिले में कांग्रेस शासन काल में यह योजना बंद थी। हालाकि, 2018 से पहले इस योजना के अंतर्गत करीब 20 हजार से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ जरूर दिया गया था। 2018 के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई। फिर केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि पूर्व में दिए गए आवेदन पेंडिंग थे। अब इन्हीं आवेदन के फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

 

#Ujjwala Yojana#started#BJP

Source : Agency

पाठको की राय