Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौत

गौरेला पेंड्रा.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में पीछे जाकर टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए बिलासपुर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पेंड्रा दुबटिया मुख्यमार्ग पर ग्राम अड़भार में भारत माता स्कूल के सामने एक ऑटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एमसीबी जिले के खड़गवां के रहने वाले दशरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया था। सिम्स पहुंचने से पहले घायल की रास्ते पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार लोग ऑटो में पीछे से जा घुसे और दुर्घटना घटित हो गई। वहीं, मामले में पुलिस की मानें तो अगर बाइक सवार हेलमेट पहने हुए होते तो कहीं तक बाइक सवार लोगों की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

#Chhattisgarh-Pendra#youths died#bike collided

Source : Agency

पाठको की राय