Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में उसूर और नैमेड इलाके से नौ नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली कामयाबी

बीजापुर.

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उसूर व नैमेड इलाके से कोबरा, सीआरपीएफ व डीआरजी की कार्यवाही में 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उसूर थाना, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में अलग अलग जगहों से 8 मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया है। पकड़े गये नक्सली 25 मई 2024 की दरमियानी रात उसूर आवापल्ली के बीच जगह जगह सड़क खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने व सड़क किनारे बंद के आव्हान में शामिल थे।

सुरक्षाबल के जवानों द्वारा गड्ढे को भरकर आवागमन बहाल कराया। वही बीजापुर डीआरजी व नैमेड थाना की कार्यवाही में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व अटैक की घटना में शामिल 1 मिलिशिया सदस्य को कडेर से पकड़ा गया। इसके विरुद्ध नैमेड थाना में 1 स्थाई वारंट लंबित हैं। उक्त पकड़े गए सभी नक्सली 10 से 15 सालों से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पकड़े गए नक्सलियों में सोना कुंजाम पिता हूंगा कुंजाम उम्र 40 निवासी ओड़सापारा टेकमेटला, अंदा कड़ती पिता पोज्जा कड़ती उम्र 30 निवासी ओड़सापारा, मंगू मड़काम पिता नंदा मड़काम उम्र 24 निवासी ओड़सापारा टेकमेटला, संतोष कड़ती पिता पोज्जा उम्र 25 निवासी ओड़सापारा टेकमेटला, सोना मुचाकी पिता भीमा मुचाकी उम्र 22 निवासी ओड़सापारा टेकमेटला, हड़मा कड़ती पिता हूंगा कड़ती उम्र 27 निवासी ओड़सापारा टेकमेटला, सुरेश मड़काम उर्फ लंबू पिता एर्रा मड़काम उम्र 28 निवासी सीतापुर नदीपारा, देवेंद्र मुचाकी पिता पाझू मुचाकी उम्र 25 निवासी सीतापुर नदीपारा व अवलम आयतु पिता पाण्डु उम्र 49 निवासी सरपंच पारा कडेर शामिल हैं। नक्सलियों के विरुद्ध उसूर व नैमेड थाना में अलगअलग कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

उसूर से नक्सली सोना कुंजाम (40), अंडा कड़ती (30), मंगू मड़कम (24), संतोष कड़ती (25), सोना मुचाकी (22), हड़मा कड़ती (27), सुरेश मड़कम (28) और देवेंद्र मुचाकी (25) की गिरफ्तारी हुई है. ये आठ लोग पिछले महीने कई स्थानों पर उसूर-अवापल्ली सड़क को नुकसान पहुंचाने और बंद के समर्थन में माओवादी बैनर और पर्चे लगाने में कथित रूप से शामिल थे. जबकि अवलम आयतु (49) को नैमेड़ इलाके से गिरफ्तार किया है. वह इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना में शामिल था. 

 

#Chhattisgarh-Bijapur#nine Naxalites arrested#anti-Naxal operation success

Source : Agency

पाठको की राय