Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार

बलरामपुर रामानुजगंज।

बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है।

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की मौत करंट लगने से हुई थी। हाथी को करंट लगाकर मारने में वन विभाग के द्वारा चार आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें हरि सिंह, परमेश्वर सिंह, राकेश कोड़ाकू और बालदेव खैरवार शामिल हैं। ये सभी छतवा के ही रहने वाले हैं। वन विभाग हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य दो फरार चल रहे हैं। इस मामले में डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी ने बताया कि पी 3472 में बिजली की करेंट से हाथी को मारा गया था। हाथी के मरने के उपरांत पोस्टमार्टम हुआ। बलरामपुर वन मंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में जांच की कार्रवाई हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में इनको पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा इनको जेल भेजा जा रहा है। इसमें अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

 

#Chhattisgarh-Ramanujganj#Elephant died

Source : Agency

पाठको की राय