Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा देंगे विद्युत उपकेन्द्र की सौगात, मेधावी छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

कबीरधाम.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केवी लाइन विस्तार का कार्य किया गया है। जिले के सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन करेंगे।

जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कुसुमघटा, सारंगपुर, पाण्डातराई, मड़मड़ा व बैजलपुर को इससे जोड़ा गया। जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। भविष्य में 33 केवीए 4 फीडर के निर्माण कार्य होने के पश्चात 33/11 केवीए 3 विद्युत उपकेन्द्र से 50 ग्राम लाभान्वित होंगे। इससे उस क्षेत्र के 65 ग्रामों के घरेलू व अन्य श्रेणी के उपभोक्ता व पम्प कनेक्शन के किसान लाभान्वित होंगे तथा लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा। इस विद्युत उपकेन्द्र से विभिन्न श्रेणी के लगभग 20000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे एवं कवर्धा उपकेन्द्र पर भी 15 मेगावाट विद्युत भार का दबाव कम होगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम श्री शर्मा दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय परिसर में कक्षा दसवी और बारहवीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#Deputy CM Vijay Sharma#power substation

Source : Agency

पाठको की राय