Sunday, October 25th, 2026

केरल में RSS के दफ्तर में फेंका गया बम, इमारत की खिड़की के शीशे टूटे; जांच में जुटी पुलिस

कन्नूर
 
केरल के कन्नूर जिले में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंका गया है। हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह हुई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता टॉम वडक्कण ने इस घटना को लेकर आरोप लगाया है कि राज्य प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह फेल  हो गया है। उन्होंने कहा, "यह हैरान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में कानून व्यवस्था इतनी खस्ती हो चुकी है कि सामाजिक संगठनों पर बम फेंका जा रहा है। इससे पहले आरएसएस कार्यकर्ताओं पर भी हमले हुए हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।"

 

 

#केरल में RSS

Source : Agency

पाठको की राय