Saturday, October 24th, 2026

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटी, हादसे में 11 लोग डूबे, कई लापता

 
वर्धा

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से भयंकर हादसा हुआ है. कुल 11 लोग डूब गए थे, इसमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं. बाकी 8 लोग लापता हैं, जिनका अभी कोई सुराग नहीं है. हादसा अमरावती में मौजूद वर्धा नदी में हुआ. फिलहाल प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं. दशक्रिया अनुष्ठान के लिए गाडेगांव में आए थे. घटना का पता चलने के बाद पुलिस दल और स्थानीय विधायक देवेंद्र वहां पहुंचे.

बता दें कि पिछले हफ्ते असम में नाव हादसा हुआ था. वहां जोरहाट में दो नाव आपस में टकरा गई थीं, इससे एक नाव पलट गई और उसपर मौजूद 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे. ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था, या फिर वे खुद किसी तरह तैरकर किनारे तक आ गए थे. हादसे में एक महिला की मौत हुई थी. वहीं कुछ लापता हो गए थे. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते और खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे थे.

 

Source : Agency

पाठको की राय