Saturday, October 24th, 2026

आज भोपाल में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भोपाल

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भोपाल में उद्घाटन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 26 जून को नड्डा अपराह्न तीन बजे भोपाल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के शुरूआती दौर में सबसे पहले शाम 5.30 बजे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय