Thursday, October 22nd, 2026

उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी में भाजपा, अमित शाह के करीबी सुनील बंसल का भी होगा ट्रांसफर

नई दिल्ली।

उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने के लगभग दो महीने बाद भाारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने जा रही है। इसमें अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) के पदों सहित शीर्ष पदों पर बदलाव शामिल हैं। इसके संकेत इस बात से मिल रहे हैं कि यूपी बीजेपी ने फिलहाल आने वाले दिनों के लिए किसी भी नए संगठनात्मक कार्यक्रम की योजना नहीं बनाई है।

  रिपोर्ट के मुतबाकि, यूपी बीजेपी के सूत्रों ना कहा है कि प्रदेश भाजपा के मौजूदा महासचिव (संगठन) सुनील बंसल की जगह जल्द ही कोई नया चेहरा आने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बंसल को ओडिशा या दिल्ली में भाजपा संगठन में स्थानांतरित करना चाहता है और यूपी में अपना विकल्प खोजने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने कहा कि बंसल ने खुद ही यूपी पार्टी इकाई से शिफ्ट करने की मांग की है।

गौरतलब है कि भाजपा में महासचिव (संगठन) के पद के लिए कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है, लेकिन हाल के यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी की उल्लेखनीय जीत के बावजूद आरएसएस अपने मौजूदा पदाधिकारी को बदलने जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि कुछ दिनों में भाजपा अपने नए यूपी अध्यक्ष की घोषणा करेगी जिसके बाद आरएसएस नए महासचिव (संगठन) की नियुक्ति करेगा।

 

 

#भाजपा

Source : Agency

पाठको की राय