Bilaspur: निलंबित प्रिंसिपल को पुलिस ने हिरासत में लिया, बच्चों को दिला रहा था देवी-देवताओं को न मानने की शपथ
बिलासपुर.
बिल्हा विकास खंड स्थित भरारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत के बाद अब मुकदमा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने निलंबित प्रधानाध्यापक का पहले तो पुतला दहन किया, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता को देखते हुए रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 153ए, 295ए के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि बीते 22 जनवरी को मोहतराई गांव में शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक रतनलाल सरोवर बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की प्रतिज्ञा दिला रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया था। विश्व हिंदू परिषद समेत बजरंग दल ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
#Bilaspur#children oath#not believing#Gods and Goddesses#police took custody#suspended principal

पाठको की राय