Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मुजफ्फरपुर में शातिर अड़ीबाज जॉनसन गिरफ्तार, गोली मारने की धमकी देकर फैलाता है दहशत

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल शशांक उर्फ जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जॉनसन देर रात अपने घर में था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी जॉनसन को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी कुख्यात बदमाश जॉनसन के ऊपर रंगदारी मांगने, हत्या, लूट सहित दर्जनों मामले पूर्व से दर्ज रहे हैं।

इसके अलावा रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला दर्ज रहा है। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार जॉनसन को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। उसके अलग-अलग ठिकाने पर रेड मारी जा रही थी और वह लगातार ही भागा हुआ था, जिसके बाद से ही पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार ही फरार चल रहा था। अब इसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। हाल में ही थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास उसके गिरोह के द्वारा ट्रक चालक से लूटपाट के दौरान में उसकी हत्या की गई थी। पूरे मामले में सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया जिले के टॉप वांछित बदमाश शशांक उर्फ जॉनसन की गिरफ्तारी हुई है। वह देर रात को अपने घर आया हुआ था और उसको पकड़े जाने के लिए पुलिस पूर्व से तैयारी कर रखी थी। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या, रंगदारी के मामले दर्ज रहे हैं।

 

#Bihar-Muzaffarpur#Johnson arrested#shoot terror

Source : Agency

पाठको की राय