Monday, October 19th, 2026

NIA की बड़ी कार्रवाई, केरल में तड़के PFI के 28 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज (गुरुवार) तड़के केरल में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दूसरे पायदान के नेताओं को निशाना बनाते हुए उनके 28 ठिकानों पर छापेमारी की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीएफआई संगठन को किसी और नाम से फिर से संगठित करने की उनके नेताओं की योजना के मद्देनजर यह छापेमारी की गई है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

अधिकारी के मुताबिक छापेमारी तड़के चार बजे के करीब शुरू हुई थी। प्रतिबंधित पीएफआई नेताओं से जुड़े आठ स्थानों पर एर्नाकुलम में छापे मारे गए हैं,जबकि तिरुवनंतपुरम में छह परिसर एनआईए के रडार पर रहे हैं।

पीएफआई का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसने 2009 में एक राजनीतिक मोर्चा - सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया - भी बनाया था। केरल में स्थापित इस कट्टरपंथी संगठन, जिसने बाद में देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जाल फैलाया, को केंद्र सरकार ने इसी साल सितंबर में प्रतिबंधित कर दिया था।
 

 

#NIA

Source : Agency

पाठको की राय