Thursday, October 22nd, 2026

कोलार में आज होगा 222 करोड़ की सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल के कोलार रोड पर 222 करोड़ रुपए से बनने वाले सिक्स लेन डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।   बीमाकुंज मुखर्जी नगर कोलार पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री चौहान,  हुजूर विधानसभा विधायक रामेश्वर शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा क्षेत्रीय विकास के लिए काफी गंभीर है।

उनके प्रयासों से डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर कोलार प्रदेश का पहला उपनगर होगा जिसके पास स्वयं का रिंग रोड बनने जा रहा है।  सौ करोड़ की लागत से कोलार की अंदरुनी सड़कों के निर्माण लगातार जारी है। यहां स्ट्रीट लाईट के साथ यहां 27 किलोमीटर लंबा नेताजी सुभाषचंद्र बोस रिंग रोड का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। 

कटारा बर्रई क्षेत्र में तेरह एकड़ जमीन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय  उद्यान का निर्माण भी रिाया जा रहा है। यहां पंडित दीनदयाल की पेडेस्टल के साथ पंद्रह फीट की प्रतिमा का अनावरण भी जल्द कराया जाएगा। कोलार से कटारा मुखर्जी दीनदयाल लिंक रोड का निर्माण भी 33 करोड की लागत से कराया जा रहा है। मुखर्जी नगर में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से पेयजल योजना शुरु की गई है। इससे पच्चीस हजार कनेक्शन दिए जा चुके है।

 

 

#Bhoomipujan

Source : Agency

पाठको की राय