Saturday, October 24th, 2026

बेऊर, फुलवारीशरीफ समेत कई जेलों में बंदी मुलाकात पर रोक 

पटना 
आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर, फुलवारीशरीफ समेत अन्य जेलों बंदी मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बंदी से परिजन अब ई-मुलाकात कर सकते हैं। इसके तहत बंदी की उनके परिजनों से टेलीफोन के माध्यम से बात करायी जायेगी। बंदी अपने तीन रिश्तेदार से बात कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें संबंधित के मोबाइल नंबर को जेल प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा। 

मोबाइल नंबरों की होगी जांच
बेऊर जेल अधीक्षक इं. जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन नंबरों की जांच प्रोबेशन अधिकारी करेंगे और संतुष्ट होने के बाद बंदियों को उनके परिजनों से बात करायी जायेगी। इसके अलावा वकालतनामा या बेल बांड से संबंधित किसी भी तरह की असुविधा या सुझाव के लिए जेल प्रशासन की ओर से चार नंबर जारी किये गये हैं। बंदी के परिजन इन नंबरों पर फोन कर अपनी समस्या या सुझाव की जानकारी दे सकते हैं। जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बंदी मुलाकात की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। बंदियों की बात टेलीफोन के माध्यम से करायी जायेगी। कई बंदियों के परिजनों का नंबर टेलीफोन से बात करने के लिए पहले से उपलब्ध हैं, और जिनका नहीं है, उनसे मांगा गया है। जांच करने के बाद उन नंबरों पर बंदियों की बात करायी जायेगी।

जेल प्रशासन ने जारी किये नंबर
0612-2250352/9835462408/7273085841/9471009824

 

Source : Agency

पाठको की राय