Saturday, October 31st, 2026

LG कंपनी के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक बेस्ट स्मार्ट टीवी

यहां पर आपको हम 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन में मिलने वाली बेहतरीन स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको 4K अल्ट्रा एचडी तक वीडियो रिजोल्यूशन मिलता है। इन स्मार्ट टीवी में इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी गई है। इनमें आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है।

इन 65 inch तक की स्मार्ट टीवी से घर पर मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा व्यू, 4K पिक्चर क्वालिटी में बारीकी से देखें एक-एक डिटेल
अगर स्मार्ट टीवी की बात की जाए तो LG कंपनी के टीवी बेस्ट माने जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज वाली स्मार्ट एलईडी टीवी का विकल्प लेकर आए हैं। यह सभी टीवी 4.5 स्टार की यूजर रेटिंग वाली हैं।

इनमें आपको HD रेडी से लेकर 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो क्वालिटी तक मिल रही है। ये Smart LG TV दमदार साउंड क्वालिटी वाली हैं। इनमें आप इंटरनेट कनेक्टिविटी से अपने फेवरेट मूवी और टीवी शो भी देख सकते हैं।

LG 80 cm HD Ready Smart LED TV :
यह 32 इंच के एलईडी डिस्प्ले वाली Smart LG TVहै। इसमें आपको एचडी रेडी रिजोल्यूशन मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी को 13 हजार से ज्यादा यूजर्स ने 4.5 स्टार तक की रेटिंग भी दी हुई है। इसमें आप गेमिंग कंसोल और एचडीएमआई पोर्ट के जरिए ब्लूरे प्लेयर भी कनेक्ट कर सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी वाई-फाई से कनेक्ट होकर इंटरनेट ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

LG 108 cm Full HD LED Smart TV :
यह 43 इंच की साइज वाली फुल एचडी स्मार्ट टीवी है। इसे यूजर्स ने खूब पसंद किया है और 4.5 स्टार तक की रेटिंग भी दी हुई है। इस स्मार्ट टीवी में आपको 20 वाट का साउंड आउटपुट और क्लीयर वॉइस मिलती है। यह अनलिमिटेड ओटीटी एप्स सपोर्ट के साथ आती है। इसमें आपको मल्टी-टास्किंग, स्क्रीन मिररिंग और ऑफिस 365 जैसे एडवांस फीचर्स मिल रहे हैं।

LG 108 cm 4K Smart LED TV :
यह 43 इंच की टॉप रेटेड स्मार्ट एलइडी टीवी है। इसमें आपको जबरदस्त पिक्चर और साउंड क्वालिटी मिलती है। इसमें दो एचडीएमआई वोट दिए गए हैं, जिनमें आप सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको गूगल और एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट मिलता है। यह हर टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

LG (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV :
इस Smart TV में 55 इंच की स्क्रीन साइज मिल रही है, जो आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को ग्रैंड और जबरदस्त बना देगी। इस स्मार्ट टीवी में आप अपनी फेवरेट मूवी, क्रिकेट मैच या शो का पूरा मजा उठा सकते हैं। यह बड़ी स्क्रीन साइज वाली टीवी छोटी से छोटी डिटेल को एकदम बारीकी से दिखाती है। इस Smart LG TV में 4K क्वॉड कोर प्रोसेसर भी दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय