Thursday, October 22nd, 2026

बागबहार के समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर आपरेटर, लिपिक व सहायक लिपिक को सेवा से किया गया पृथक

जशपुरनगर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार के समिति प्रबंधक श्री भगत राम चौहान, कम्प्यूटर आपरेटर रजनीश बोहिदार, लिपिक श्री गुरुकांत चौहान, सहायक लिपिक विकेश भगत को धान खरीदी कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण सेवा से पृथक किया गया है।
पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबहार के प्रबंधक, डाटा एण्ट्री आपरेटर व अन्य कर्मचारियों के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु नियुक्त जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री भगतराम चौहान, अंशकालीन प्रबंधक समिति बागबहार द्वारा स्वयं के पुत्र श्री गुरूकांत चौहान को समिति में नियुक्त करते समय सेवानियम के प्रावधानों के तहत् अपेक्षित कार्यवाही में भारी चूक किया गया है जो कि श्री भगतराम चौहान के द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही किया जाना प्रमाणित करती है।

11 जून 2022 को मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल बागबहार में समिति बागबहार के कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी के दौरान पैसों की मांग करने की शिकायत किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष किए जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा समिति के समस्त कर्मचारियों को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया जाना तथा शिकायतकतार्ओं के द्वारा दिए गए बयानों में समिति के समस्त कर्मचारियों धान खरीदी के दौरान पैसों की मांग किया जाने का लेख होना आरोप को प्रमाणित करता है। इस प्रकार संबंधितों का उक्त कृत्य प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी सोसायटी के सेवायुक्तों के लिए जारी सेवानियम 2018 के अनुसार गंभीर कृत्य के अंतर्गत आता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय