Wednesday, October 21st, 2026

बाबुल सुप्रियो ने पार्टी के साथ राजनीति को कहा अलविदा

  कोलकाता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेता बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे. अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है.

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को कहा अलविदा

उन्होंने कहा है कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है. वे राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं. उनकी तरफ से इस बात पर भी जोर दिया गया है कि वे हमेशा से बीजेपी का ही हिस्सा रहे हैं और रहेंगे. वे कहते हैं कि उनके इस फैसले को 'वो' समझ जाएंगे.

पिछले कुछ दिनों से बाबुल सुप्रियो की चुप्पी और बीजेपी में उनकी कम होती भूमिका पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे. अटकलें थी कि बाबुल कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन तमाम विवादों पर भी बाबुल ने विस्तार से बात की है. उन्होंने कहा है कि पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे. वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं. हार के लिए मैं भी जिम्मेदारी लेता हूं,लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं.

 

#BJP MP Babul Supriyo

Source : Agency

पाठको की राय