Thursday, October 22nd, 2026

IND W के खिलाफ ODI, T20 और टेस्ट सीरीज के लिए AUS W की टीम का ऐलान, दो बड़े नाम शामिल नहीं

 नई दिल्ली 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले दो महीने ऑस्ट्रेलिया में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और इसके अलावा इकलौता टेस्ट मैच खेलना है। इकलौता टेस्ट मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पहला डे-नाइट टेस्ट होगा। भारत के इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार स्पिनर जेस जोनासन को जगह नहीं मिल पाई है, वहीं मेगन स्कूट ने भी खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं रखा। इन दो स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कुछ फ्रेश चेहरे भी शामिल किए हैं। वहीं मैटलेन ब्राउन की टीम में वापसी हुई है, जो न्यूजीलैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नहीं जा सकी थीं।


18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम

मेग लैनिंग (कप्तान), रेचेल हायन्स (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलेन ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कैरी, हना डार्लिंगटन, एश्ले गार्डनर, एलिसा हीली, तालिया मैकग्रा, सोफी मोलीन्यूक्स, बेथ मूने, एलिसा पेरी, जॉर्जिया रेडमायन, मोली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, टायला व्लैमिंक, जॉर्जिया वेरहम।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे, 19 सितंबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

दूसरा वनडे, 22 सितंबर, जंक्शन ओवल

तीसरा वनडे, 24 सितंबर, जंक्शन ओवल

इकलौता टेस्ट (डे-नाइट), 30 सितंबर से 3 अक्टूबर, वाका ग्राउंड

पहला टी20, 7 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

दूसरा टी20, 9 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

तीसरा टी20, 11 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

 

#IND W के खिलाफ ODI

Source : Agency

पाठको की राय