Monday, October 19th, 2026

इजराइल में सुरक्षा स्थिति के चलते रद्द हुआ एटीपी तेल अवीव ओपन टेनिस टूर्नामेंट

जेरूसलम
इजरायल के तटीय शहर में 5 नवंबर को शुरू होने वाला एटीपी तेल अवीव ओपन टेनिस टूर्नामेंट देश में सुरक्षा स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) और इजराइल में आयोजन निकायों ने दी। एटीपी 250 इवेंट 1996 के बाद पहली बार 2022 में तेल अवीव में लौटा। पिछले साल दुनिया के नंबर वन प्लेयर नोवाक जोकोविच ने फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर खिताब जीता था।

सर्बियाई स्टार ने अमेरिकी उभरते सितारे बेन शेल्टन के साथ 2023 टूर्नामेंट के लिए भी पंजीकरण कराया, जो पिछले महीने यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जहां वह जोकोविच से हार गए थे। एटीपी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है कि टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं, लेकिन कई ग्लोबल स्पोर्ट्स वेबसाइटों ने बताया कि यह बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में खेला जाएगा।

 

#ATP#tenic

Source : Agency

पाठको की राय