Monday, October 19th, 2026

ऐथलीट हिमा दास हुई कोरोना संक्रमित

 पटियाला
भारत की स्टार महिला ऐथलीट हिमा दास महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। वह एनआईएस पटियाला ट्रेनिंग शुरू करने के लिए लौटी थीं। तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाने वाले हिमा की जांच हुई थी, जिसमें वह कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि, उनकी उनकी तबीयत ठीक है।

2018 में 400 मीटर में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप की चैंपियन हिमा हैमिस्ट्रिंग इंजरी की वजह से थोड़े समय के लिए खेल से दूर थीं। वह 3 दिन पहले 10 अक्टूबर को पटिलयाला लौटी थीं।

एक कोच ने बताया कि वह 8 और 9 अक्टूबर को गुवाहाटी में थीं और उन्हें हल्की थकावट महसूस हो रही थी। इस बारे में हिमा की के मीडिया मैनजर ने कहा कि डरने वाली कोई बात नहीं है। वह पूरी तरह फिट हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में नैशनल कैंप शुरू होना है, लेकिन वह पहले से ट्रेनिंग शुरू करना चाहती थीं, इसलिए जल्दी पटियाला लौटीं।

 

#हिमा दास

Source : Agency

पाठको की राय