Saturday, October 31st, 2026

Apple ने लॉन्च की पानी की बोतल, आपको बताएगी पानी पीने का समय

जहां अभी तक Apple के iPhones ही लोकप्रिय थे वहीं, अब एक ऐसा प्रोडक्ट भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है जो शायद लोगों को बेहद पसंद आ सकता है। दरअसल, Apple ने एक पानी की बोतल लॉन्च की है। अगर आप इसकी कीमत सुनेंगे तो शायद चौंक जाएंगे। बता दें कि इसकी कीमत कंपनी ने 59.95 डॉलर रखी है। भारतीय कीमत के अनुसार देखा जाए तो यह करीब 4,600 रुपये होती है।

जैसा कि हम जानते ही हैं Apple ने इससे पहले करीब 1,900 रुपये में पॉलिशिंग क्लोथ को लॉन्च किया था। ठीक उस तरह से यह बोतल भी लॉन्च की गई है। बता दें कि यह बोतल अमेरिका आधारित ट्रिलियन डॉलर कंपनी ने HidrateSpark नाम से लॉन्च की है। HidrateSpark पानी की बोतल को Apple की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर $59.95 यानी करीब 4,600 रुपये में लिस्ट किया गया है। फिलहाल इसे केवल अमेरिका में ही लॉन्च किया गया है।

खास क्या है इस बोतल में: अब यह जानना भी बेहद जरूरी है कि यह पानी की बोतल स्मार्ट क्यों है। बता दें कि यह इस बात का ख्याल रखेगी कि आप पानी या लिक्विड को एक दिन में कितना ले रहे हैं। इसे ऐप्पल हेल्थ के साथ सिंक किया जा सकता है। iPhones की तरह, HidrateSpark भी दो वेरिएंट में आता है। इनमें से एक HidrateSpark Pro है और दूसरा HidrateSpark Pro STEEL है। इनकी कीमत क्रमशः $59.95 और $79.95 है।

HidrateSpark Pro STEEL दो कलर में आता है एक सिल्वर और दूसरा ब्लैक। इसमें नीचे की तरफ एलईडी सेंसर दिया गया है जो पानी के इनटेक को भांप लेता है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्शन के जरिए एप्पल हेल्थ को अलर्ट भी देता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय