Thursday, October 22nd, 2026

अमित शाह बोले - मोदी सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की नीति रहेगी जारी

हैदराबाद
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में सुरक्षा अकादमी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 54वें स्थापना दिवस पर परेड की सलामी ली। आज सुबह हकीमपेट के सुरक्षा अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम की शाह ने अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन ने शामिल हुए।

सीआईएसएफ स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च के दौरान पूरे देश में मनाया जाता है। पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर सीआईएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पिछले 53 वर्षों के दौरान सीआईएसएफ ने अपनी विश्वसनीयता और क्षमता में कई गुना वृद्धि की है और आज 1.70 लाख से अधिक कर्मियों की ताकत के साथ आद्यौगिक बल देश के 354 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित 66 हवाई अड्डों, बंदरगाहों, परमाणु और गति प्रतिष्ठान, दिल्ली मेट्रो, इस्पात और बिजली संयंत्र प्रतिष्ठानों को सुरक्षा में तत्पर है। सीआईएसएफ का विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) 147 विभिन्न श्रेणियों के लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है और यह 111 इकाइयों को अग्निशमन सेवा कवर भी प्रदान कर रहा है।

 

 

#Amit Shah

Source : Agency

पाठको की राय