Wednesday, October 21st, 2026

लेबनान में पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद एक बार फिर धमाके, अब फट पड़े रेडियो सेट, कई लोग घायल

लेबनान
लेबनान में पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर धमाके हुए हैं. इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक ये धमाके वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस में हुए हैं. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक अब जिन कम्युनिकेशन डिवाइसेस में विस्फोट हुआ है, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो हैं.

हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे. शीर्ष हिजबुल्लाह अधिकारी हाशेम सफीददीन ने धमाकों को लेकर कहा कि संगठन बुरे समय का सामना कर रहा है, लेकिन इसका बदला लिया जाएगा.

 

#After pager serial blasts in Lebanon

Source : Agency

पाठको की राय